< Back
छत्तीसगढ़
झांसी डबल मर्डर

झांसी डबल मर्डर

छत्तीसगढ़

बीजापुर: नक्सलियों ने की आगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, लाश के पास छोड़ा पर्चा, लिखा- पुलिस को करती थी मुखबिरी

Deeksha Mehra
|
7 Dec 2024 1:03 PM IST

Naxalites Killed Anganwadi Worker in Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में एक बार फिर एक ग्रामीण महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी ने ली है। नक्सलियों ने आगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता द्वारा पुलिस से मुखबिरी करने की सजा ए मौत दी है।

महिला की लाश के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है जिसमें महिला को पैसों के लिए पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने महिला के शव को घर के आंगन में फेंक दिया और वहां से भाग गए।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि, इससे पहले नक्सलियों ने बीजापुर गांव के ही दो पूर्व सरपंचों को मौत के घाट उतारा था। मुखबिरी के शक में बीजापुर जिले के कडेर पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की नक्सलियों ने बुधवार को हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि, नक्सलियों ने पहले अपहरण किया उसके बाद शव सड़क किनारे मिला। ग्रामीणों को अंदेशा है कि, नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सजा दी होगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करिये

Similar Posts