छत्तीसगढ़
Naxalites Killed Villager in Bijapur

Naxalites Killed Villager in Bijapur

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक: बीजापुर में 24 घंटों में नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंच की हत्या, सड़क पर मिला शव

Deeksha Mehra
|
6 Dec 2024 1:18 PM IST

Naxalites Killed Two Former Sarpanches in Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच नक्सलियों दो पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। दोनों पूर्व सरपंचों का शव सड़क किनारे मिला है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के बिरियाभूमि में बुधवार रात भाजपा नेता व पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उसका शव सड़क पर मिला है। बताया जा रहा है कि, शव के पास ही नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बीजेपी के लिए काम करने पर की हत्या

पर्चे में लिखा गया है कि पूर्व सरपंच को चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा का काम करता रहा, जिस कारण हत्या की गई है। बुधवार को सुकलु की बेटी दिव्यानी ने वीडियो संदेश जारी कर पिता को छोड़ने की मार्मिक अपील भी की थी।

मुखबिरी के शक में हत्या

इसके अलावा मुखबिरी के शक में बीजापुर जिले के कडेर पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की भी नक्सलियों ने बुधवार को हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुखराम ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था। ग्रामीणों ने बताया कि, नक्सलियों ने पहले अपहरण किया उसके बाद शव सड़क किनारे मिला। ग्रामीणों को अंदेशा है कि, नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सजा दी होगी।

बस्तर में बीजेपी नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर

साल 2023 में विधानसभा व लोकसभा चुनाव के पहले बस्तर में भाजपा नेता लगातार नक्सली निशाने पर रहे। भाजपा से जुड़े दस से अधिक नेताओं की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद डबल इंजन की सरकार में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक बस्तर में 207 नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं नक्सलियों ने इस साल अब तक बस्तर में 55 लोगों की हत्याएं की हैं।


Similar Posts