< Back
मध्यप्रदेश
भोपाल हिंसा मामले में 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद

मध्यप्रदेश

Bhopal Violence: भोपाल हिंसा मामले में 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Deeksha Mehra
|
25 Dec 2024 11:46 AM IST

Bhopal Violence Case : भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में अब तक पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर रही है।

पुलिस ने बताया कि, दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी के जरिए तलवारबाजी और पथराव करने वाले लोगों को ढूंढ रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में चार से छह लोग घायल हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

ये है पूरा मामला

जहांगीराबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और तलवारें भी लहराई। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों में विवाद जहांगीराबाद के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंडी के पास बस्ती से तेज स्पीड में बाइक निकालने पर रघुवीर सिंह का विवाद फैज, माइकल, जहीर, समीर, सैफ से हुआ था। आरोपियों ने चाकू से रघुवीर की अंगुली काट दी थी और सीने पर भी वार किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि रविवार को दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था। जो समूह अधिक आक्रामक था, उसमें पांच सदस्य शामिल थे। उनमें से तीन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। फिलहाल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

पूरी खबर पहड़नें के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए

Similar Posts