मध्यप्रदेश
जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद, पथराव हुआ और तलवारें भी चलीं

जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद

मध्यप्रदेश

भोपाल: जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद, पथराव हुआ और तलवारें भी चलीं

Gurjeet Kaur
|
24 Dec 2024 1:14 PM IST

मध्यप्रदेश। भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और तलवारें भी लहराई। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात करने के बाद मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों में विवाद जहांगीराबाद के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र में मंगलवार को हुआ है।

बताया जा रहा है कुछ दिन पहले दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसी के चलते दोनों पक्षों में मंगलवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया और बाद में तलवार भी लहराई।

पथराव और तलवार लहराए जाने के बाद क्षेत्र में फिलहाल तनाव की स्थिति है। पुलिस द्वारा लोगों से शांति की अपील की गई है। अब तक किसी पक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर पुलिस द्वारा पहरा दिया जा रहा है।

देखिये वीडियो :

Similar Posts