SwadeshSwadesh

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसा, दस लोगों की मौत, एक दर्जन लोग घायल

Update: 2019-06-19 06:41 GMT

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बहजोई थाना इलाके में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर मंगलवार रात पिकअप और बोलेरो की टक्कर में 10 लोगों की जान चली गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब बदायूं से सगाई समारोह में शामिल होने के बाद परिवार लौट रहा था। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने के समाचार है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बहजोई थाना इलाके में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हुआ है।

Similar News