झांसी। श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में श्रावण मास के शुभारम्भ पर बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान मन्दिर से मंगलवार को रवीश त्रिपाठी के संयोजन में भगवान भोले शंकर की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। भगवान भोलेशंकर सहित सभी स्वरूपों का तिलक नगर विधायक रवि शर्मा ने किया। तत्पश्चात पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने भगवान भोले शंकर सहित सभी स्वरूपों का आरती की।
शोभा यात्रा में बग्घी पर ब्रह्मा जी, विष्णु जी के स्वरूप विराजमान थे। दो घोड़ों की बग्धी पर भगवान भोले शंकर के साथ नन्दी महाराज विराजमान थे। शोभा यात्रा बड़ागांव गेट से प्रारम्भ होकर बड़ाबाजार, मालिनों का चौराहा, बजाजा बाजार, मानिक चौक, सिन्धी चौराहा, रानीमहल, मिनर्वा चौराहा से होती हुई फूटा चोपड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर विसर्जित हुई। जहां पर पंचमुखी महादेव की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा में महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, विनोद अग्रवाल, कालीचरन जारौलिया, बन्टी दुबे, इंजी. मयंक श्रीवास्तव पार्षद रामू बिन्दल, रजप त्रिपाठी, महेश पाण्डे, संजीव त्रिपाठी, राजकुमार अमरया, मनोज पाठक, सुभाष चौरसिया, सुन्दर साहू, देवदत्त नायक, विष्णु तिवारी, संजीव शर्मा, पी.के. उपाध्याय, भास्कर जारौलिया, सुरेन्द्र तिवारी, प्रेम रायकवार, पिन्टू माली, प्रमोद तिवारी, विनोद समाधिया,भरत राय मुकेश सिंघल श्रीराम पुरोहित आदि हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का स्वागत मालिनों का चौराहा सुभाष चौरसिया बिसाती बाजार में राजेन्द्र सोनी, रानीमहल पर जिलाधर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी, मिनर्वा चौराहे पर प्रवीण श्रोत्रिय एवं प्रदीप यादव ने भगवान भोले शंकर का तिलक एवं आरती कर किया।