Jhansi : शादी के बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हे के सामने रखी अजीब शर्त, मेरी बेटी कभी संबंध नहीं बनाएगी
शादी संपन्न होने के बाद जब विदाई का मौका आया तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के सामने अपनी तीन शर्तें रख दी
झांसी/वेबडेस्क। उप्र के झांसी जिले में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान दुल्हन के पिता ने दूल्हे के सामने तीन शर्त रखी। जिसे सुन वरपक्ष के पैरों ताल जमीन खिसक गई। दुल्हन के पिता ने कहा कि वरपक्ष यदि इन तीन शर्तों को मानेगा तभी दुल्हन -दूल्हे के साथ जाएगी नहीं तो वह मायके में ही रहेगी।
दरअसल, ये मामला झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव का है। यहां के निवासी मानवेंद्र सेन की शादी कुछ समय पहले गुरसराय की एक युवती से तय हुई थी। बीते 6 जून को हिंदू रीती-रिवाज से दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में बरुआसागर के एक मैरिज हॉल में सात फेरे लिए। शादी संपन्न होने के बाद जब विदाई का मौका आया तो दुल्हन के पिता ने दूल्हे के सामने अपनी तीन शर्तें रख दी। जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
दुल्हन के पिता की शर्तें -
- पहली शर्त थी कि दूल्हा दुल्हन के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा।
- दूसरी शर्त में दुल्हन अपने साथ अपनी छोटी बहन को साथ लेकर ससुराल जाएगी और उसी के साथ अपने कमरे में रहेगी।
- तीसरी शर्त दुल्हन का पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और उसे कोई भी नहीं रोकेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच -
दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता की इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया। वह अपने पिता और बहन के साथ वापिस घर चली गई। दूल्हे पक्ष ने पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज की। उनका कहना है की शादी में 10 लाख रूपर खर्च किए है। दुल्हन को तीन लाख रूपए के जेवर दिए है, जो वह अपने पिता के साथ लेकर चली गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।