SwadeshSwadesh

प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में किया रोड शो

Update: 2019-05-17 07:56 GMT

मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से बात करने की हिम्मत नहीं है। वे हमेशा चुनाव में एक नई कहानी लेकर आते जनता काे सुनाकर बरगलाने का प्रयास में जुट जाते हैं। अबकी बार किसानाें के लिए कहानी बनाई है। किसानों के लिए सम्मान योजना लेकर आए हैं। यह किसानों की सम्मान योजना नहीं है, यह तो अपमान योजना है। किसानों के खाते में छह हजार रुपए डालने के लिए कह रहे हैं। यह बात प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में रोड शो खत्म होने पर सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आपके खाते में 72000 रुपए डालने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी की तरह वे झूठे वादें नहीं करते हैं। सरकार आते ही वे आपके वादे पूरे करेंगे। हमारी सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में आई । चुनाव में उस समय कहा था कि किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। सरकार आने के आठ दिन में ही किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। 

Similar News