SwadeshSwadesh

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिवपाल यादव को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

Update: 2023-01-29 12:34 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में 62 सदस्य शामिल किए गए हैं।उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार है। हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।इसके अलावा विवादों से घिरे आजम खान और रामचरित मानस का अपमान करने वाले स्वामी प्रसाद को भी कार्यकारणी में जगह दी गई है।  

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं। 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।








 


 


 


Tags:    

Similar News