SwadeshSwadesh

यूपी एसटीएफ के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण का निधन

Update: 2018-10-09 06:41 GMT

लखनऊ/स्वदेश वेब डेस्क। यूपी एसटीएफ के जनक कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीराम अरुण (78) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वर्तमान पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके वर्तमान एटीएस के आईजी असीम अरुण के पिता थे। वहीं, श्रीराम अरुण की पत्नी शशि अरुण जानी-मानी लेखिका और समाजसेविका हैं। अपने अच्छे व्यवहार के चलते पुलिस के छोटे और बड़े अधिकारी उनका सम्मान करते थे।

आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि पिता जी लम्बे समय से वह बीमार चल रहे थे। विज्ञानपुरी स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह पिता ने अंतिम श्वास ली। पूर्व डीजीपी के मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित उनके चाहने वालों में मातम की लहर दौड़ गई है।

Similar News