SwadeshSwadesh

कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है केन्द्र की बीजेपी सरकार : मायावती

Update: 2020-01-15 06:30 GMT

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर और बीएसपी संस्थापक काशी राम को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काशीराम के बताए रास्ते पर चल रही है और गरीब, कमजारों और लाचारों की मदद करती हैं। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में है। कांग्रेस के समय में भी देश की जनता ने ऐसा दौर देखा था जिसके चलते लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर निकाला था। अब कांग्रेस की तरह बीजेपी भी अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक स्वार्थ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भी कांग्रेस की तरह जनहित, जनकल्याण के मामलों को ताक पर रख दिया है। आज भी पहले की तरह ही गरीबी, अशिक्षा, महंगाई, हिंसा और अराजकता का माहौल जारी है।

'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर ब्लू बुक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-15' का विमोचन किया। मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्याकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में खास टिप्स दे सकती हैं। इस दौरान वह भाजपा का पोल खोलो अभियान भी चलाने की घोषणा भी कर सकती हैं।

गौरतलब है कि मायावती का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी वह 'जीरो' सीट पाई थी। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 19 सीट पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और 10 सीटें जीती लेकिन यह गठबंधन चुनाव के बाद ही टूट गया। मायावती इस समय मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनका सारा ध्यान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर है। इसी उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने और जातिगत समीकरण साधने में लगी हुई हैं।

Tags:    

Similar News