SwadeshSwadesh

उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने जामा मस्जिद में फहराया 'तिरंगा', शहर मुफ्ती बोले 'हराम' है

शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी का आडियो वाइरल

Update: 2021-08-17 07:48 GMT

आगरा। स्वतंत्रता दिवस पर उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने रविवार को शाही जामा मस्जिद में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इसका शहर मुफ्ती ने विरोध कर इसे हराम करार दे दिया है। शहर मुफ्ती के विरोध का आडियो वाइरल हुआ है। ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश ने भी मुफ्ती का समर्थन करते हुए इसे गलत बताया है।

शाही जामा मस्जिद में स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद इंतजामियां ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी को ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया। इस पर सैफी ने स्वाधीनता दिवस पर पहली बार शाही जामा मस्जिद में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। शाही जामा मस्जिद में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाए जाने के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी ने मस्जिद इंतजामियां के चेयरमैन असलम कुरैशी से कहा कि मस्जिद में 'जन गण मन हुआ है, वह हराम है, यह गुनाह ए कबीरा है।अल्लाहताला के कहर को दावत न दीजिए, डरिए अल्लाह से, अल्लाह की पकड़ बहुत सख्त है।'

इस ऑडियो के बाद ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी का ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने शहर मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है। कहा है कि मस्जिद को सियासी अखाड़ा मत बनाइए। उन्होंने भी असलम कुरैशी से कहा है कि आगरा के मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मस्जिद में जन गण मन नहीं होना चाहिए।

Tags:    

Similar News