SwadeshSwadesh

जेलों में बढ़ाई जाएंगी बैरक

जेलों में बढ़ाई जाएंगी बैरक

Update: 2018-06-11 11:19 GMT

कईयों में चल रहा है निर्माण कार्य कारागार राज्य मंत्री ने दी जानकारी

आगरा। सरकार की मंशा के अनुसार जेल में जो सुविधाएं नियमानुसार होनी चाहिए, प्रदेश सरकार उन सुविधाओं को उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही नयी जेलों के निर्माण के साथ-साथ पूर्व में बनी जेलों में भी बैरकों का निर्माण करके उनकी क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा जिला जेल में 90 लाख रूपये की लागत से बैरक निर्माण एवं अन्य कार्य किये जा रहे है, जिससे 150 कैदियों को रखने की क्षमता और बढ़ जायेगी। यह जानकारी प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने सर्किट हाउस में कारागार विभाग के अधिकारियों  की बैठक के पश्चात व्यक्त किये।  उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चित्रकूट, अम्बेडकर नगर, इलाहाबाद, औरय्या, हाथरस आदि अनेक जेलों में निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया आगरा जिला जेल में शासन एवं समाज सेवी संस्थाओं द्वारा कैदियों के लिए अनेक सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने  के लिए अनेक कार्य किये गये है जिसके अन्तर्गत स्वचलित रोटी मेकर मशीन लगाई गयी है जो एक घण्टे में 6000 रोटी का निर्माण करती है। इसके साथ ही बैरकों में गर्म रोटी पहुॅचाने के लिए प्रत्येक बैरक के हिसाब से होट केस है जो मशीन से निकली हुई रोटी को सीधे बैरक तक पहुॅचाने के लिए प्रयोग किये जाते है। मंत्री ने बताया कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिला जेल के अन्दर पीने के पानी के लिए मटकों के साथ 14 वाटर कूलर एवं 250 पंखे  भी लगाये गये है। उन्होंने बताया कि जेल के अन्दर पी.सी.ओ. की सुविधा उपलब्ध है साथ ही दो बैरक के मध्य एक समरसेबिल भी लगाया गया है।

Similar News