SwadeshSwadesh

भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रवक्ता

Update: 2019-03-25 16:44 GMT

नामांकन में शामिल होने आए थे आगरा

आगरा। सुरक्षित लोकसभा प्रत्याशी और फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर पहुँचे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा पर जमकर बरसे। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह का कहना था कि देश के बढती बेरोजगारी से हर पढ़ा लिखा नोजवान परेशान है, किसान खेती में हुए नुकसान से परेशान है तो योगी जी की सरकार में महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है, क्योंकि अपराध बढ़ गया है। लोकतंत्र में अब मोदी और योगी जी को जनता के इन सवालों का जबाव देना पड़ेगा।भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बड़ा बयान दे दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को डेढ़ लोगों की पार्टी बनाकर रख दिया है। भाजपा को जिन नेताओं ने भाजपा को अपने खून से सींचा, उन सभी को मोदी और अमित शाह ने बर्फ में लगा दिया है, जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी हैं। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना था कि 56 इंच सीने और चाय वाले मोदी जी देश के अच्छे दिन नही ले पाए हैं, क्योकि चौकीदार ही चोर है, जिसकी भागेदारी में राफेल भ्रष्टाचार में है।

पांच साल केंद्र में दो इंजन की सरकार चली इसके बावजूद भी राज भवन आज खामोश रहा और किसी भी मुद्दे पर राजभवन से एक भी चिट्टी नही लिखी गयी। इससे पहले जो सरकार रही उन में काम तेजी के साथ होता था।


Similar News