SwadeshSwadesh

नारेबाजी को लेकर भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

Update: 2019-03-25 16:42 GMT

पुलिस प्रशासन ने स्थिति को किया नियंत्रित

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कई दिग्गजों ने सोमवार को नामांकन किया। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने श्री मन:कामेश्वर नाथ का आशीर्वाद लिया और नामांकन किया। आगरा कलक्ट्रेट पर जब फतेहपुरसीकरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर नामांकन करने पहुंचे, तो कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थक भी जमा थे। उसी दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

बता दें कि फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर जब नामांकन करने पहुंचे, उसी समय आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल भी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोनों के समर्थक आमने सामने आ गये। भाजपाई उस समय मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, तभी कांग्रेसियों ने चौकीदार चोर है का नारा बुलंद कर दिया, जिसके बाद कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने आ गए। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


Similar News