SwadeshSwadesh

राष्ट्रवीरों का स्मरण कर स्वयंसेवकों ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान

Update: 2019-03-23 18:15 GMT

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पश्चिम महानगर द्वारा आयोजित राष्ट्र गर्जना कार्यक्रम

आगरा। भारत माता के तीन सपूतो ने हँसते हुए बन्दें मातरम का जय घोष किया और फाँसी के फंदो को चूमते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। ये बलिदान आज भी हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह कहना था डॉ. साध्वी प्राची आर्य जी का। शनिवार को वह राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक वीर बलिदानियों की स्मृति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पश्चिम महानगर विद्यार्थी कार्य योजना द्वारा जयपुर हाउस स्थित जनक पार्क में आयोजित राष्ट्र गर्जना कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। साध्वी प्राची ने कहा कि हमें अपने देश भक्तों की कुर्बानियां हमेशा प्ररेणा देती रहेंगी, भारत की माँओ ने वीरों और रास्ट्र भक्तों को पैदा किया है। झांसी की रानी भी इस का एक उदाहरन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. सीके सिंह (सेवानिवृत्त), भाजपा के पंजाब संघठन मंत्री दिनेश, डॉ मनोज रावत, कर्नल खान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पंजाब भाजपा संगठन मंत्री दिनेश ने कहा कि भगत सिंह, राज गुरु, सुखदेव इन शहीदों का बलिदान भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम में आगरा के वीर शहीदों के परिवारिजनों को समानित किया, जिसमे पुलवामा में शहीद हुए वीर कौशल रावत का परिवार और अन्य परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, प्रांत प्रचार प्रमुख, केशवदेव शर्मा, विभाग प्रचारक, धर्मेंद्र, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, पश्चिम महानगर कार्यवाह भारत भूषण, अनुराग, पुष्कल, नितिन बहल, विद्यार्थी कार्यवाह शिवम, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन दर्पण आनंद ने किया।


Similar News