SwadeshSwadesh

फूलों की होली के साथ किया माता-पिता का सम्मान

Update: 2019-03-17 15:07 GMT

भाविप सम्पर्क शाखा द्वारा आयोजित होली उत्सव

आगरा। रंग डारो नहीं कृष्ण मुरारी, मोरी चूनर भीगे सारी...। होली की मस्ती और फूलों के रंग। भारत विकास परिषद द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित शिव संगम गार्डन में होलिका उत्सव व मातृ-पितृ सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों के अभिभावकों को शॉल उठाकर व माला पहनाकार सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चैम्बर के नए अध्यक्ष किशन गोयल, वीरेन्द्र सिंघल, राजेश वर्मा, अम्बा प्रसाद गर्ग, अभिनव भटनागर आदि उपस्थित रहे।


Similar News