SwadeshSwadesh

चैम्बर का चुनाव सम्पन्न, किशन गोयल बने अध्यक्ष

Update: 2019-03-15 15:35 GMT

आगरा। नेशनल चैम्बर का आगामी सत्र 2019-20 के लिए 1 अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष एवं 28 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव शुक्रवार को वाटर वक्र्स स्थित अग्रवन में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव समिति चेयरमैन प्रदीप कुमार वाष्र्णेय द्वारा घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदों पर चुनाव सहमति से संपन्न हो चुका है। किशन गोयल को अध्यक्ष, मनोज बंसल व संजय गोयल-उपाध्यक्ष एवं अनूप जिन्दल कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. एस के साहनी, उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी गोपाल खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल व राजेन्द्र गर्ग द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया है।

चुनाव समिति के को-चेयरमैन योगेन्द्र सिंघल ने सहमति से निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए बताया कि फाउंड्री कास्टिंग ग्रुप में नवनीत सिंघल, राकेश सिंघल, योगेश सिंघल निर्वाचित। डीजल इंजन ग्रुप में अमित अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, संजय गोयल। कोल्ड स्टोरेज ग्रुप में आनन्द भगत, फुटवियर ग्रुप में अजय कंसल, सुरेन्द्र कुमार जैन, सुरेश बंसल निर्वाचित। सर्जिकल ग्रुप में अरूण कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता। टेडर्स ग्रुप में अतुल कुमार गर्ग, दिलीप शर्मा, मुरारी लाल गोयल, पियूष गोयल, विनोद कुमार गोयल।

होटल एंड रेस्ट्रां ग्रुप में अनूप गोयल, संदीप अरोड़ा। इलेक्ट्रीकल गु्रप में अखिलेश कुमार अग्रवाल निर्वाचित। सीमेंट ग्रुप में जय किशन गुप्ता, मयंक मित्तल। प्रिंटर्स ग्रुप में विवेक जैन। रियल एस्टेट ग्रुप में कौशल किशोर। अन्य ग्रुप में अनिल कुमार अग्रवाल को निर्वाचित किया है। कार्यक्र्रम में चुनाव समिति एवं समर्थकों द्वारा चयनित प्रत्याशियों का पुष्पाहारों से भव्य स्वागत किया गया और उन्हें हार्दिक बधाइयां प्रेषित की गयी।


Similar News