SwadeshSwadesh

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने पति को किया घायल

Update: 2019-03-13 16:17 GMT

♦ सूचना पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन ♦ हमलावरों की धरपकड़ को दी गई दबिश

आगरा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर डाली। युवकों ने चाकुओं से हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हमलावरों की धरपकड़ के लिए जुट गई है।

थाना सिकंदरा क्षेत्र के सिंगना में महिला ने पड़ोसी युवक पर छेडख़ानी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है घर में अकेली महिला को देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और महिला के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी।

महिला ने इस बात का विरोध किया तो युवक ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला का पति इस बात की शिकायत लेकर युवक भीष्म के घर गया तो भीष्म और उसके भाई आजाद ने महिला के पति के साथ मारपीट कर चाकुओं से लहूलुहान कर दिया और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी थाना सिंकदरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के पति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं पीडि़त परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News