सलोनी ऑयल ग्रुप के 45 ठिकानों पर जीएसटी टीम का छापा

आठ जोन के करीब 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल

Update: 2023-12-14 20:23 GMT

आगरा। शहर के प्रसिद्ध तेल ब्रांड सलोनी ग्रुप के आगरा समेत प्रदेश भर के करीब 45 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई हुई है। आगरा में सलोनी ग्रुप के ऑफिस और गोदाम पर बसों में भरकर टीमें पहुंची हैं। आगरा में करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

सरसों का तेल बनाने वाली महेश एडिबल ऑयल सलोनी ग्रुप का देशभर में कारोबार है। आगरा के शमसाबाद और दिगनेर में प्लांट है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सलोनी ग्रुप के करीब 45 ठिकानों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा। आगरा में शमसाबाद और दिगनेर में बसों और गाड़ियों में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। एक साथ इतने अधिकारी देखकर मिल में काम करने वाले कर्मचारी भी सकते में आ गए। इस कार्रवाई में आठ जोन की टीमों के करीब 500 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

आगरा में ही 100 से अधिक अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। टीम ने जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर कार्रवाई की है। दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। एडिशन कमिश्नर ग्रेड-वन मारुति सरन चौबे ने बताया कि आगरा समेत करीब 45 जगह पर कार्रवाई की गई है।

Similar News