भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया -हेमा मालिनी

Update: 2023-10-29 20:30 GMT

मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मथुरा-वृंदावन विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां का गुणगान करते हुए लोकसभा चुनाव से पहले मिली 33 प्रतिशत आरक्षण की सौगात को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में दोनों सरकारें कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए महिलाओं का भेदभाव के बिना उत्थान कर रही है। प्रदेश सरकार में अपराध को जीरो टॉलरेंस के बाद महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव आया है।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जबकि लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आरक्षण की सौगात देकर बेहद सराहनीय कार्य किया गया है। मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि सम्मेलन से पहले महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

सम्मलेन में पूर्व सांसद चौ. तेजवीर सिंह, महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, हेमंत अग्रवाल, नीरू सक्सेना, सुरभि अग्रवाल, रश्मि शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पंकज शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने किया। 

Similar News