SwadeshSwadesh

उत्तर प्रदेश के मांथे के चंदन हैं योगी आदित्यनाथ-अमरजीत मिश्र

-महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा-सपा-बसपा का ब्राह्मण प्रेम केवल दिखावा

Update: 2021-08-25 15:16 GMT

-मधुकर चतुर्वेदी

आगरा। पहले कहा जाता था असुरक्षित, जर्जर और उद्योगविहीन उत्तर प्रदेश। लेकिन, योगी सरकार ने अपने विकास कार्या से ना केवल इस नकारात्मक धारणा को तोड़ा बल्कि, उप्र की वैश्विक पहचान भी बनायी है। बदलते वातावरण का परिणाम है कि आज निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले और कस्बे में विकास योजनाओं को पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। लोगों का मनोबल बढ़ा है और इसलिए आज योगी आदित्यनाथ उप्र के मांथे चंदन बने हुए हैं।

यह कहना था महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र का। अमरजीत मिश्र उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्ठी में महाराष्ट्र भाजपा की ओर से शामिल होने अलीगढ़ आए थे। मुंबई वापसी से पूर्व आगरा में स्वदेश से वार्ता में उन्होंने कहा कि आज उप्र बदल रहा है। कोरोना महामारी में जिस तरह उप्र सरकार ने लोगों को राहत पहुंचायी, वह दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में उप्र अग्रणी राज्य बन रहा है।


देश से आवाज उठ रही है, मोदी सरकार मेरी सरकार है

अमरजीत मिश्र ने कहा कि आजादी के 70 वर्षो में भी महिलाएं धुंआ पीकर चूला जलाती थीं। महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर थी लेकिन, उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की। यह इस देश की संस्कृति है। इस संस्कृति का समझने का कार्य मोदी सरकार ने किया। उज्जवला योजना और बड़ी संख्या में शौचालयों का निर्माण मोदी सरकार की उपलब्धि है। आज महिलाओं को सहायता राशि मिल रही है। महिलाएं कह रहीं हैं, मेरे बुढापा का सहारा मोदी बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ना केवल जनभावनाओं को समझा बल्कि, उनका आदर भी किया। नरेंद्र मोदी से पहले देश ने कभी भी चिकित्सकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों से संवाद नहीं देखा। जनसंवाद करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। विदेशों में भारत की साख बनी है। आज हर युवा कह रहा है कि मोदी सरकार मेरी सरकार है।

जिनसे लड़ने की बाला सहाब ठाकरे ने कसमें खायीं, उद्धव ने उन्हीं से हाथ मिलाया

अमरजीत मिश्र ने कहा कि बाला सहाब ठाकरे ने जिनसे लड़ने की कसमें खायीं, उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने उन्हीं से हाथ मिला मिलाया। भाजपा की नईया पर सवार होकर वैतरणी तो पार हो गए लेकिन, महाराष्ट्र को सुशासन व विकास कार्यो से दूर कर दिया। अमरजीत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चुनाव की प्रतिक्षा कर रही है और अगले चुनाव में देवेंद्र फडणवीज ने नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

भाजपा ने उत्तर भारतीयों में पैदा किया आत्मविश्वास

महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय बंधुओं में भाजपा सरकार ने आत्मविश्वास पैदा कर उनसे संवाद स्थापित करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री रहते हुए देवेंद्र फडणवीज ने हर वर्ष उत्तर भारतीयों के जलसे, उत्सव में सहभागिता करते हुए कजरी भी सुनी, बाटी चोखा भी खाया और छठ मईया की पूजा भी की।

राम और परशुराम का अपमान करने वालों का ब्राह्मण प्रेम केवल ढोंग

अमरजीत मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा का ब्राह्मण प्रेम केवल दिखावा है। जिन दलों का जन्म ही सनातन हिंदू धर्म में आपसी सद्भाव को खंडित करने के लिए हुआ हो, उनके मुंह से किसी भी वर्ग के हित की गुंजाईश नहीं की जा सकती, इस पाखंड का जल्द पर्दाफाश होगा। राम और परशुराम को धिक्कारने वाले लोग भी अब उन्हें महिमामंडित कर रहे हैं। अमरजीत ने कहा कि अमेठी से नकारे जाने के बाद राहुल गांधी यूपी के आम और आमजन दोनों से नफरत करने लगे हैं।


चिकित्सा व शिक्षा के बारे में सोचने वाले उप्र के पहले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे

अमरजीत मिश्र ने कहा कि कल्याण सिंह ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया कि राम के लिए सरकार का भी त्याग किया जा सकता है। कल्याण सिंह नकल विरोधी अध्याधेश लेकर आए और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया। अमरजीत मिश्र ने कहा कि चिकित्सा व शिक्षा के बारे में सोचने वाले कल्याण सिंह उप्र के पहले मुख्यमंत्री बने थे।


महाराष्ट्र में शुरू किया था उप्र दिवस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस अमरजीत मिश्र ने ही शुरू किया था। 32 वर्ष पहले 1989 में अमरजीत मिश्र ने अपनी संस्था 'अभियान' के तत्वावधान में उप्र दिवस की शुरूआत की। अमरजीत मिश्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उप्र दिवस मनाने का अनुरोध किया था लेकिन, उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। योगी आदित्यनाथ ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश मनाने का निर्णय किया और हर वर्ष मनाया भी जा रहा है।



Similar News