SwadeshSwadesh

पश्चिम बंगाल में नहीं हाे रही हिंसा खत्म, तीन दिन के अंदर दूसरे BJP कार्यकर्ता की हत्या

Update: 2019-05-27 05:15 GMT

कोलकता। लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा खत्म नहीं हाे रही है। अभी तीन दिन के अंदर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। प्रदेश के उत्तरी चौबीस परगना के काकीनारा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। आपको बताते जाए कि 24 मई को नादिया में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

24 परगना जिले में जिस भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई है वह सिर्फ 25 साल का बताया जा रहा है। हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगा है। कार्यकर्ता की हत्या के बाद 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Similar News