SwadeshSwadesh

शिवसेना विधायक विजय अवटी बने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष

Update: 2018-11-30 08:18 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। शिवसेना विधायक विजय अवटी शुक्रवार को निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष बन गए हैं। विधानसभा में शुक्रवार को निर्दलीय विधायक बच्चू कड़ू व कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन सकपाल ने इस पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने शिवसेना के विजय अवटी को उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा सभागृह में की है।

उल्लेखनीय है कि 2014 से विधानसभा में उपाध्यक्ष पद रिक्त पड़ा हुआ था। इस पद के लिए चुनाव कराए जाने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने किया था और शुक्रवार को विधानसभा के सभागृह में चुनाव होने वाला है। लेकिन हर्षवर्धन सकपाल व बच्चू कडू द्वारा चुनाव से पहले अपना नामांकन वापस लेने से चुनाव टल गया और विजय अवटी निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं।

Similar News