SwadeshSwadesh

ममता बनर्जी ने कहा - देश में है सुपर इमरजेंसी

Update: 2019-09-15 06:42 GMT

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश में सुपर इमरजेंसी के हालात हैं। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। यह मौका हमें देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की प्रेरणा देने वाला है। वर्तमान युग में हमारा देश सुपर इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में हम सबको मिलकर ऐसा काम करना चाहिए जिससे हमारे संविधान में मिले अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके।

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिवस लोकतंत्र के प्रचार और एकीकरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए 2007 में एक प्रस्ताव के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था। यह दिवस पहली बार 2008 में मनाया गया था। वैसे वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी के आरूढ़ होने के बाद से ही लगातार हर मौके पर पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दावा करती रही हैं कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देशभर में लोकतंत्र खतरे में आ गया है।

Tags:    

Similar News