SwadeshSwadesh

हरियाणा : किन्नरों ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप, जानें पूरा मामला

Update: 2019-09-13 04:30 GMT

फरीदाबाद। फरीदाबाद में किन्नरों ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। साथ ही हथीन के किन्नरों पर मंथली मांगने व जान से मारने की धमकी का भी आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पांडवन कॉलोनी की किन्नर कुमकुम, सपना, सोमिया, राधिका, सलोनी ने बताया कि हथीन में गुड्डू किन्नर लगभग दो महीने पहले धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुस्लिम बन गई। वह अन्य पर भी जबरन धर्म परिवर्तन के करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा निवासी किन्नर रिंकी को भी हिंदू से मुस्लिम बना दिया है।

अब वह अन्य किन्नरों को भी धमकी दे रही है कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो हमारे बधाई मांगने के धंधे को बंद करा देगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होडल थाना पुलिस से भी शिकायत कर दी है। किन्नरों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष बना हुआ है।

Tags:    

Similar News