SwadeshSwadesh

चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : रमन

Update: 2019-04-06 09:11 GMT

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव हारे हैं पर हिम्मत नहीं। आम चुनाव में विपक्ष को पछाड़ने का वक्त आ गया है। यह बात उन्होंने पंडरिया विकासखंड के मोहगांव में लोगों से कही।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय को जिताने की अपील की। सिंह ने कहा, नई सरकार को 100 दिन हो गए हैं। भूपेश सरकार के पास कोई भी विकास की बात करने जाता है तो सिर्फ नरवा, गरवा घुरवा और बाड़ी की बात की जाती है। कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को पैसे नहीं दे पा रही है। कांग्रेस शराबबंदी का वादा पूरा नहीं कर पायी है। 

Similar News