अमित शाह ने कहा - शंकराचार्य के ग्रंथों के अध्ययन से जीवन को सही मार्ग पर ले जाया जा सकता है

- वेदांत भारती ट्रस्ट के चार संशोधित ग्रंथों का गृह मंत्री अमित शाह ने किया विमोचन

Update: 2020-01-18 10:10 GMT

बेंगलुरु। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शहर में वेदांत भारती संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान वेदांत भारती ट्रस्ट के चार संशोधित ग्रंथों का विमोचन गृह मंत्री अमित शाह ने किया। केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वेदों और उपनिषदों को सरल भाषा में लोगों और ख़ासकर बच्चों तक पहुंचाने के लिए वेदांत भारती की प्रशंसा की।

शंकराचार्य की रचना प्रश्नोत्तर रत्नमालिके से लिये गए विवेकदीपीनी श्लोकों के सामूहिक उच्चारण कार्यक्रम में करीब एक लाख बच्चों ने हिस्सा लिया। अमित शाह ने कहा शंकराचार्य के ग्रंथों के अध्ययन से जीवन को सही मार्ग पर ले जाया जा सकता है। आदि शंकराचार्य के जीवन को जानने की नित्य कोशिश करें। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जीवन के अदृश्य लक्ष्य की अनुभूति के लिए विवेकदीपनी से बड़ा मार्गदर्शक कोई नहीं है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि भारत की कला और संस्कृति के प्रचार के लिए उपयोगी विवेकदीपनी को सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया गया है। इस अवसर पर मंत्री, विधायक और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News