SwadeshSwadesh

दादर में युवक की गोली मारकर की हत्या

Update: 2018-10-12 07:58 GMT

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। दादर में स्थित फूल मार्केट में शुक्रवार को सुबह अज्ञात बाइक पर सवार दो लोगों ने वजन कांटा सप्लाई करने वाले युवक पर फायरिंग कर दी। इस घटना में मनोज मौर्यत हो गई है। दादर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मनोज मौर्या दुकानों में वजन कांटा सप्लाई करने का काम करता था। शुक्रवार को सुबह मनोज फूल मार्केट आया हुआ था। अचानक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में घायल मनोज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दादर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Similar News