SwadeshSwadesh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबियत में सुधार, इलाज जारी

Update: 2018-09-01 03:56 GMT

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री व वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि आईजीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सांस में तकलीफ और पैरों में सूजन के कारण बीते गुरुवार को उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड के कमरा नम्बर-633 में रखा गया है और डॉक्टर का एक दल उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने आज बताया कि उनकी तबियत में उम्मीद के अनुसार सुधार हो रहा है। उनके तमाम टेस्टों की रिपोर्ट सामान्य आई है और एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि 84 वर्षीय वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्तमान में वह अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। 13वीं विधानसभा में वह सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। 

Similar News