SwadeshSwadesh

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

10 हजारी बने कोहली

Update: 2018-10-25 05:34 GMT
Image Credit : BCCI Tweet

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। विराट कोहली, इस खिलाड़ी का सिर्फ नाम ही विराट नहीं है। ये शख्स अपने नाम की तरह 'विराटÓ काम भी कर रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में विराट कोहली दुनिया में सबसे तेज 10 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 17 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम मैच के दौरान बुधवार को उन्होंने पारी के 37वें ओवर में एश्ले नर्स की गेंद पर यह मुकाम हासिल किया। कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर ने 31 मार्च 2001 को 259 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे। अब भले ही सबसे तेज 10,000 रन बनाने के मामले में विराट शीर्ष पर हों, लेकिन इस सूची में शीर्ष 3 बल्लेबाजों की बात करें, तो यहां भारतीय खिलाड़ी ही मौजूद हैं। विराट (205 पारियां), सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) और फिर सौरभ गांगुली (263 पारियां) का नाम मौजूद है। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोन्टिंग (266 पारियां) का नाम आता है।

यहां भी सचिन से आगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के 1573 रन थे। अब विराट इस आंकड़े को पार कर चुके हैं।

हासिल की एक और उपलब्धि

इस पारी के दौरान 30 रन बनाते ही विराट कोहली स्वदेश में 4,000 एकदिवसीय रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली से पहले ये काम सचिन तेंदुलकर ने 92 वें पारियों में पूरा किया था। जबकि विराट ने महज 78 पारियों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया।


Similar News