SwadeshSwadesh

IPL 2020 : पोलार्ड के चौके से मैच हुआ टाई, सुपर ओवर में होगा विनिंग टीम का फैसला

Update: 2020-09-28 18:00 GMT

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला आज दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हो रहा है। आरसीबी के 201 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में 1.4 ओवर में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 8 गेंद पर 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। वहीं 2.2 ओवर में इसुरु उडाना ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल और एबी डिविलियर्स की हाफसेंचुरी और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ 27 रनों की पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाए। इस तरह से मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे। एबी डिविलियर्स 55 और शिवम दुबे 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2 जबकि राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, मोईन अली, इसुरु उडाना, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Similar News