SwadeshSwadesh

सिग्नेचर ब्रिज : आम आदमी पार्टी के विधायक अमान्तुल्लाह खान ने सांसद मनोज तिवारी को दिया धक्का, देखें वीडियो

Update: 2018-11-04 14:16 GMT

दिल्ली / स्वदेश वेब डेस्क। दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज के ओपनिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अमान्तुल्लाह खान ने हठधर्मिता दिखाते हुए सत्ता की हनक में भाजपा दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी को धक्का दे दिया। मौके पर उपस्थित दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनको गिरने से बचा लिया उपरान्त कार्यक्रम में जबरदस्त विरोध हुआ । 

देखें वीडियो...

Full View

भाजपा नेता महेश गिरी ने ट्वीट कर कहा की आम आदमी पार्टी गुंडों का अड्डा है। पूरी दिल्ली इनकी गुंडागर्दी से त्रस्त है। इनके विधायक सड़कछाप गुंडों जैसे हैं जो राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन समझते हैं। मनोज तिवारी जी को दिया धक्का सत्ता के घमंड में चूर आम आदमी पार्टी के विनाश का प्रारम्भ है। 


 

.  

Similar News