SwadeshSwadesh

चंबल से सभी 7 श्रद्धालुओं के शव मिले, नदी पार करते समय 17 लोग बाह गए थे

10 लोगों की बची जान

Update: 2023-03-20 14:05 GMT

मुरैना।  शिवपुरी जिले के कोलारस ग्राम चिलावत थाना तेंदुआ से कुशवाह समाज के 17 लोग शनिवार को चंबल नदी पैदल पार करते समय हादसे के शिकार हुए थे। इनमें से दस लोग बच निकले थे, जबकि सात नदी में डूब गए थे। सभी  के शव एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल ने खोज निकाले हैं। सोमवार की सुबह बृजमोहन कुशवाह का शव खोज लिया गया। बृजमोहन का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गहरे पानी में मिला। तीन दिन में सात शव खोज लिए गए हैं। 

हादसे में यह बच निकले थे 

राकेश पुत्र मुरारी कुशवाह, सुनील पुत्र सहदेव कुशवाह,दीपक पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दीपक पुत्र देवकीनंदन कुशवाह, संतरा पत्नी सेवक कुशवाह, रामश्री पत्नी बचनलाल कुशवाह, संपति पत्नी राकेश कुशवाह, धनीराम पुत्र खेरा कुशवाह, चैऊ पुत्र ठकुरी कुशवाह, जानकी पुत्र हक्के कुशवाह बच निकले।

इनके मिले शव 

    कमिश्रर दीपक सिंह, एडीजी डीश्रीनिवास, कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, एसडीओपी सबलगढ गुरूवचन सिंह घटनास्थल रातभर रहकर रेस्क्यू करा रहे हैं। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 80 अधिकारी, कर्मचारी अलग-अलग आठ बोट के सहारे रेस्क्यू कर रहे हैं। इनको स्थानीय गोताखोर व ग्रामीणों का सहयोग भी मिल रहा है। 

    देवकीनंदन पुत्र हीरा कुशवाह,

    कल्लो पत्नी चैऊ कुशवाह,

    अलोपा पत्नी देवकी नंदन कुशवाह,

    रूकमणी पत्नी दीपक कुशवाह,

    बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाह,

    रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह 

    लवकुश पुत्र धानसिंह कुशवाह 

    Tags:    

    Similar News