SwadeshSwadesh

मुरैना में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, दो नेता हुए भाजपा में शामिल

Update: 2020-10-16 08:00 GMT

मुरैना। प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच नेताओं में दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के दो बड़े नेता अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। चुनाव से ठीक पहले नेताओं के दल-बदल से कांग्रेस को मुरैना में बड़ा झटका लगा है।  

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एदल मावई और मंडी सदस्य कौशल मावई ने आज सुबह दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सिंधिया ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इससे पहले कई मौकों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर सिंधिया की शरण ली थी। सिंधिया समर्थक सभी नेता अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को भाजपा में लाने में सफल रहे हैं। वहीं कुछ हद तक कांग्रेस भी दल बदल की राजनीति में सफल रही है। भाजपा के भी कई नेता भी अब तक कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। 

Tags:    

Similar News