भाजपा विधायक कमलेश जाटव ने माँ के ब्रह्मभोज की राशि अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए दान दी

Update: 2021-01-04 14:30 GMT

मुरैना। अंबाह से भाजपा विधायक कमलेश जाटव ने राम मंदिर निर्माण में एक लाख रूपए की राशि प्रदान की। ये राशि उनकी माँ के ब्रह्मभोज पर खर्च होनी थी।जिसे उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए राम जन्म भूमि तीर्थ निर्माण को समर्पित कर दी। भाजपा विधायक के इस कदम की पार्टी एवं समाज में बेहद प्रशंसा हो रही है।  

विदित है की गत 24 दिसम्बर को विधायक जाटव की माँ श्रीमती बेंकुन्टी देवी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।  हिन्दू रीति -रिवाजों के अनुसार किसी परिजन की मृत्यु के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाता है। जिस पर कई लोग लाखों रूपए खर्च करते है। विधायक जाटव ने इस रिवाज से परे जाते हुए इस राशि को मंदिर निर्माण के पुण्य कार्य में दान करने का निर्णय लिया है।   



Tags:    

Similar News