SwadeshSwadesh

घटिया काम रुकवाते ही मंडी बोर्ड के होश उड़े।

Update: 2021-06-14 18:23 GMT

नरसिंहगढ़/श्याम चौरसिया। 43 लाख की लागत से बनवाई जा रही मात्र करीब 400 मीटर लम्बी आरसीसी सड़क की निर्माण एजेंसी भूर्ण हत्या करने पर तूल गए थे। खबर लगते ही विधायक राजवर्धन सिंह ने मौके पर पहुच निर्माण का जायजा लिया। निर्माण तय शुदा ड्राइंग, डिजाइन को बलाए ताक करवाया जा रहा था। पुलिया के लिए आरसीसी का बेस तैयार किये बिना रिजेक्ट ओर पुराने पाइप डाल दिये थे। इनका गेज भी ड्राइंग के अनुसार नही था। सरिए डाले नही गए। सीमेंट का रेशो भी गड़बड़ था। ये तमाम गड़बड़ देख विधायक ने मंडी बोर्ड के ईई की खबर ली। कलेक्टर को चलते निर्माण को वीडियो कॉलिंग से दिखाया। विधायक की व्यापक जन हित मे सख्ती से हड़कम मच गया। ईई मंडी बोर्ड ने ठेकेदारों दिनेश यादव को एक घर छोड़ने की हिदायत ओर नसीयत दी।


विधायक की सख्ती से अब निर्माण संतोष जनक होने लगा। सूत्रों की माने तो ठेकेदार पीठ फिरते ही कारनामा अंजाम देने की फिराक में बताया जाता है। विधायक सिंह के मुताबिक उक्त राशि से भोपाल बाइपास की ओर गेट भी बनेगा। आरसीसी सड़क 50 टन भार वहन करने योग्य डिजाइन की गई है। उक्त मार्ग निर्माण के बाद नगर में लगने वाले जाम में कमी आएगी।

सनद रहे कि विधायक सिंह का मत है कि जब 1787 में बना किला और अन्य शाही भवन आज भी बुलन्द है। तो उनके विधायकी काल मे कमजोर और रस्मी निर्माण की बजाय टिकाऊ निर्माण ही होंगे। ताकि लंबे समय तक जनता उनका उपयोग कर सके।


Similar News