केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा - उपचुनाव में भाजपा सभी 27 सीटें जीतेगी

Update: 2020-09-05 09:37 GMT

शिवपुरी।  प्रदेश में रिक्त 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सर्वाधिक 16 सीटें रिक्त हुई है।  जिसके चलते दोनों दलों का ध्यान इस क्षेत्र में बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुना शिवपुरी की विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे है। दोनों नेता आज सुबह शिवपुरी पहुंचे। यहाँ पोहरी एवं करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  

भाजपा जीतेगी 27 सीटें -

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा के दौरान दावा किया की आगामी विधानसभा उपचुनावों में सभी 27 सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने बसपा के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर कहा की उपचुनाव में बसपा का चुनाव लड़ना उनका अपना निर्णय है, लेकिन भाजपा अपनी ताकत पर चुनाव लड़ेगी और सभी 27 सीटें जीतेगी।  

इतिहास साक्षी है - 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आये पूर्व विधायकों को जल्दी मंत्री बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कहा की इसका कारण आगामी उपचुनावों के परिणाम से स्पष्ट हो जायेगा। वहीँ सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने से पहले अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने एवं अब इस मुद्दे से दुरी बनाने के मुद्दे पर दुरी बना लेने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा इतिहास साक्षी है की भाजपा सरकार पहले भी इन सब चीजों पर काम कर चुकी है। वर्तमान में भी कर रही है।  




Tags:    

Similar News