SwadeshSwadesh

उच्च न्यायालय में हाजिर हुए कांग्रेस विधायक अजय सिंह

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजय पॉल की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल हाजिर हुए।

Update: 2018-07-05 08:48 GMT

चुनाव खर्च पर दर्ज कराए बयान

जबलपुर | मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजय पॉल की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल हाजिर हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रचार के सिलसिले में निर्धारित सीमा के भी राशि खर्च करने के बारे में अपना बयान दर्ज कराया। न्यायालय ने बयान को रिकॉर्ड पर लेकर सुनवाई 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। चुनाव याचिकाकर्ता भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुरहट विधानसभा सीट से चुनाव हारे शरदेन्दु तिवारी की ओर से अधिवक्ता शिवेन्द्र उपाध्याय व प्रकाश उपाध्याय ने पक्ष रखा। जबकि अजय सिंह राहुल की ओर से अधिवक्ता पीडी गुप्ता व राशिद सुहैल सिद्दीकी ने पैरवी की।

दोनों पक्षों की ओर से परस्पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। चुनाव याचिकाकर्ता चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर तय सीमा से अधिक खर्च के आधार पर अजय सिंह राहुल का निर्वाचन रद्द कराने पर अड़े हैं। जबकि अजय सिंह राहुल का कहना है कि चुनाव खर्च निर्धारित सीमा के भीतर ही था। चुनाव याचिका अपनी हार से खीझकर दुर्भावनावश लगाई गई है। इसके पीछे सिर्फ परेशान करने की नीयत है।


Similar News