SwadeshSwadesh

मतगणना से एक दिन पहले टूटी स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे की सील, कलेक्टर- प्रत्याशी पहुंचे

Update: 2022-07-16 09:56 GMT

रतलाम। प्रदेश की सभी नगर निकायों का कल रविवार को चुनाव परिणाम आना है। इससे ठीक पहले साइंस कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम के कमरे की सील टूटी मिलने से हंगामा मच गया है। सील टूटने की जानकारी मिलते ही रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और प्रेक्षक डॉक्टर अशोक भार्गव कॉलेज पहुंच गए हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए है। मयंक जाट ने सील टूटने की घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा की वह अधिकारियों से चर्चा कर मामले की जानकारी ले रहे है। वहीँ अपने वरिष्ठ नेताओं से भी इस संबंध में चर्चा करेंगे। वहीँ कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अभी घटना की जानकारी ले रहे है। वह सील टूटने का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने दोनों दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यवस्था बनाने की बात कही।

Tags:    

Similar News