SwadeshSwadesh

मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी

Update: 2022-05-27 13:44 GMT

मंदसौर। जिले में शेख जफर शेख नामक एक मुस्लिम व्यक्ति ने शुक्रवार को अपना विधिविधान से अपना धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही उनका सनातन धर्म के अनुसार नामकरण कर अब शेख जफर शेख के स्थान पर चैतन्य सिंह राजपूत रखा गया है। 

दरअसल, मंदसौर के सामाजिक कार्यकर्ता शेख जफर शेख ने कई वर्ष पहले हिंदू महिला से शादी की थी और तभी से वे अपने परिवार के साथ हिंदू धर्म के त्यौहार मनाते आ रहे हैं। उनके घर में नवरात्र में माताजी की स्थापना के साथ ही गणेशजी की स्थापना भी की जाती है। इसीलिए उन्होंने अब धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया। शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में उनके धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई और उन्होंने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया।

घर वापसी - 

मंदिर में धर्म परिवर्तन के बाद कहा की यह घर वापसी है। बचपन से ही मेरा झुकाव हिंदू धर्म की ओर था, इसी वजह से मैंने हिंदू धर्म की युवती से शादी की थी। अब तक मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था, लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद मैं पूर्ण रूप से हिंदू हो गया हूं। इससे मुझे शांति का अनुभव हो रहा है।

पूज्य चिदंबरानंदजी सरस्वती रहे उपस्थित - 

मंदिर परिसर में विधिविधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का धर्म परिवर्तन कराया गया। इस मौके पर मुंबई से आए स्वामी पूज्य चिदंबरानंदजी सरस्वती भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मंदिर परिसर में पहुंचे। इन जनप्रतिनिधियों ने इसे घर वापसी का नाम दिया। अब वे चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।

Tags:    

Similar News