SwadeshSwadesh

पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, कहा- मोदी को बम से क्यों नहीं उड़ाते

Update: 2020-10-04 15:32 GMT

सिवनी।  प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद से चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है।  उनके विवादित बयान वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कोई बम क्यों नहीं बन रहा, उन्हें बम से क्यों नहीं उड़ाते कहते हुए दिखाई दे रहे है।  


Full View


दरअसल, सिवनी जिले की धनौरा जनपद के कुड़ारी गांव में आदिवासी समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक उइके ने ये विवादित ब्यान दिया है।  इस वीडियो में सभा को संबोधित करते हुए कह रहे है की पूरे देश की जनता को एक व्यक्ति ने मुर्ख बना रखा है और झेल रहे है। उईके ने आगे कहा की इंदिरा गांधी को गोली मार दी गई। राजीव गांधी को बम से उड़ाने के लिए बम बन गया। फिर मोदी के लिए कोई बम क्यों नहीं बन रहा, उन्हें बम से क्यों नहीं उड़ाते। बता दें की रामगुलाम उइके घंसौर विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक रह चुके हैं।


Tags:    

Similar News