SwadeshSwadesh

संकल्प महाअभियान के तहत भाजयुमो ने निकाली विशाल रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आहवान पर युवा संकल्प रैली के साथ ग्वालियर जिले से भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ डबरा पहुंचे प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे का कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

Update: 2018-06-25 12:06 GMT

डबरा/भितरवार | भारतीय जनता युवा मोर्चा के आहवान पर युवा संकल्प रैली के साथ ग्वालियर जिले से भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ डबरा पहुंचे प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे का कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिले मे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। पिछोर तिराहे से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह औलख के नेत्तृव में भाजयुमों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे स्वयं बाइक चलाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहनाई गार्डन सभा स्थल पर पहुचें।

नगर मे विशाल रैली निकाल कर नगर के शहनाई गार्डन में भव्य आमसभा का आयोजन किया गया। जिसे प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने संबोधित करते हुये युवाओ को राष्ट्र निर्माण मे अपना अधिक से अधिक योगदान देने मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हाथ मजबूत करने के लिये भाजपा से जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजू नारंग, जितेंद्र रावत, भाजयुमो ग्रामीण अमरदीप औलख, अतुल दुबे, जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा युवा मोर्चा के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Similar News