SwadeshSwadesh

निवाड़ी : 48 घंटे से बोरवेल में फंसे मासूम को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

Update: 2020-11-06 08:22 GMT

निवाड़ी।  जिले के सेतपुरा ग्राम के एक बोरवेल में गिरे मासूम प्रह्लाद को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।  प्रह्लाद पिछले 48 घंटों से बोरवेल में फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए समान्तर 65 फीट गहरा गड्डा खोदा जा चुका है। बताया जा रहा है की करीब 8 से 10 घंटों में बच्चे को बाहर निकाला जा सकता है।  

बोर में फंसे पांच साल के मासूम प्रहलाद को निकालने के लिए 12 से अधिक एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। 48 घंटे से फंसे होने के कारण बच्चा अचेत हो गया है ,जिसके चलते चिंता बढ़ती जा रही। परिजन पूरी तरह से परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? प्रहलाद के यहां गांव वालों का भी तांता लगा हुआ है। गांव वालेों के साथ -साथ देश भर में उसकी सलामती की दुआ की जा रही है। बता दें की प्रह्लाद बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे प्रहलाद घर में खेलते-खेलते बगल के अपने खेत में चला गया था। इस दौरान वह अचानक बोरवेल में चला गया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने सबसे पहले पुलिस को इसकी सूचना दी। 

Tags:    

Similar News