SwadeshSwadesh

पथरिया विधायक रामबाई परिहार ने दमोह कलेक्टर को सुनाई खोटी, कहा-बदतमीज और बेवकूफ

Update: 2022-09-30 14:13 GMT

दमोह। दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में है। उन्होंने आज दमोह कलेक्टर को सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ तथा बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। कलेक्टर का आरोप है की विधायक ने ये सब योजनाबद्ध ढंग से तरीके से किया है।उन्होंने विधायक के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही।  

दरअसल पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर से प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी नदारद रहे। यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा।कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और उन और बरस पड़ी।  इस  कलेक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की बात कही लेकिन विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।  उन्होंने कलेक्टर से बदतमीजी शुरू कर दी, कलेक्टर के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए।

 आपकी आखें फूट गई क्या?

विधायक रामबाई ने गुस्से में कहा कि क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो? उन्होंने कलेक्टर से कहा कि तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है। इस दौरान कलेक्टर विधायक की बात को अनसुना करते रहे और मौजूद महिलाओं से समस्या के समाधान का आश्वासन देते रहे।

 कलेक्टर एसी चैंबर में बैठे रहते हैं - 

इसके बाद मीडिया से चर्चा में विधायक रामबाई ने कहा की कलेक्टर एसी चैंबर में बैठे रहते हैं। जनता परेशान है और 15 साल से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं, लेकिन वह केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। कोई जवाबदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है, इसलिए लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट आई थी। कलेक्टर को समस्या बताई तो वह बार-बार कह रहे हैं, जांच करा लेंगे, चेक करा लेंगे। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया।




Tags:    

Similar News