मप्र में कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक पारुल साहू ने दिया इस्तीफा

Update: 2024-04-10 17:37 GMT

सागर। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगना जारी है। सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल साहू ने आज बुधवार कांग्रेस छोड़ दी है।उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।



पारुल साहू ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को एक लाइन का पत्र लिखा, जिसमें लिखा कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। पारुल ने मीडिया से चर्चा में  इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि पारुल साहू ने साल 2013 में सागर की सुरखी विधानसभा से चुनाव लड़ा था।  उस समय के कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत को हराया था।  इसके बाद साल 2018 में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया।  इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गोविंद सिंह राजपूत विजयी हुए।  साल 2020 में राजनीतिक फ़ेरबदल के समय वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए।  इस दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हुए और भाजपा से गोविंद सिंह राजपूत प्रत्याशी बने। ऐसे में पारुल साहू ने भाजपा छोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थामा और उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में यहां चुनाव लड़ा। लेकिन गोविन्द सिंह राजपूत से हार गई।  अब एक बार फिर पारुल के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें जारी है।



Tags:    

Similar News