SwadeshSwadesh

जबलपुर वेटरनरी कॉलेज परिसर में मिले तेंदुए के पदचिन्ह, निगरानी के लिए लगे कैमरे

Update: 2020-10-26 08:20 GMT

जबलपुर। शहर के वेटरनरी कॉलेज परिसर में डीन के बंगले के पास तेंदुए के पदचिन्ह मिले है। जिसके बाद से परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है।  सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ टीम ने परिसर का मुआयना किया। प्रारम्भिक जाँच में तेंदुए के पदचिन्ह होने की बात सामने आई है।  

जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बेटरनरी कॉलेज के एक कर्मचारी ने न्यूट्रीशन के विभाग के पास तेंदुए को देखा था। इसके बाद आज सुबह डीन के बंगले के पास पदचिन्ह मिले है।डीन डॉक्टर आर के शर्मा ने इन पदचिन्हों को देखा जिसके बाद तत्काल वाइल्ड लाइफ टीम को मौके पर बुलाया और जांच की गई। प्रारंभिक जांच में यह बताया गया है कि यह पद चिन्ह तेंदुए के ही हैं। इसके बाद तय हो गया है की ये पदचिन्ह तेंदुए के ही है। तेंदुए के होने की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने वन विभाग ने आसपास के घरों में  रहने वालों को सावधान रहने की हिदायत दी है।वनविभाग क्षेत्रों में कैमरे लगाकर निगरानी करने की तैयारी कर रहा है।  

 

 



Tags:    

Similar News