SwadeshSwadesh

भाजपा के पूर्व विधायक ने पेश किया इस्तीफा

Update: 2020-07-16 08:57 GMT

दतिया।  मध्यप्रदेश में उपचुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है।  दोनों ही प्रमुख दलों में असंतोष के चलते पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की सूची लंबी होती जा रही हैं। इसी सूची में आज भाजपा नेता और सेंवढ़ा से पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर का भी नाम जुड़ गया है।  

दतिया के सेवढ़ा सीट से दो बार विधायक रह चुकेंरामदयाल प्रभाकर ने आज हाईकमान के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को पत्र लिख पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की है। प्रभाकर ने अपने इस पत्र में लिखा है की पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी में तानाशाही होने के आरोप लगाए है।पूर्व विधायक के इस पत्र के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।  बता दें की रामदयाल प्रभाकर सेवढ़ा सीट से 1993 एवं 2003 में दो बार भाजपा के विधायक रह चुके है। वर्तमान में वह दतिया में जिला महामंत्री है। 



 


Tags:    

Similar News