EOW ने नगर निगम के सहायक यंत्री के घर मारा छापा, मिली करोड़ों की संपत्ति

Update: 2022-08-03 10:52 GMT

जबलपुर। ईओडब्लू की टीम ने बुधवार सुबह नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के रतन नगर जबलपुर स्थित घर पर छापा मारा है। टीम के पहुंचते ही शुक्ला के घर पर हड़कंप मच गया। अब तक की सर्च कार्रवाई में सहायक यंत्री के पास आलीशान घर, लग्जरी कारें, भूखंड सहित करोड़ों करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। 

ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के अनुसार आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच के बाद बुधवार सुबह 6:00 बजे ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की टीम द्वारा नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर सर्च कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक की कार्रवाई में सहायक यंत्री शुक्ला के पास रतन नगर में 3900 वर्ग फीट का भूखंड, आलीशान मकान, तीन लग्जरी वाहन, बैंक में जमा छह लाख 40 हजार रुपए का पता चला है। ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News