SwadeshSwadesh

बलराम की मौत से गुस्से में आया हाथी राम, दो लोगों को किया घायल

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के प्रयास किये तेज

Update: 2020-11-30 11:43 GMT

मंडला। बरगी में पिछले दिनों शिकारियों द्वारा बिछाये गए करंट से अपने साथी बलराम की मौत के बाद हाथी राम हिंसक हो गया है। उसने कल रात मंडला जिले में दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालाँकि दोनों ही ग्रामिण इस हमले में बच गए।  राम के हिंसक होकर लोगों पर हमले करने की जानकारी मिलने के बाद वन अधिकारियों ने उसे ट्रेंक्युलाइज कर रेस्क्यू करने के प्रयास तेज कर दिये हैं।

ग्रामीणों पर किया हमला -

वन विभाग पिछले तीन दोनों से राम को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन उसकी लोकेशन के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।  कल रविवार को उसके पैरों के निशान निवास रोड पर मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में मिले है। वहकल शाम सात बजे के करीब बीजाडांडी वन परिक्षेत्र में पहुंच गया था।  यहां उसने भैसवाही गांव निवासी भगत सिंह बैगा (45) के खलिहान में घुसकर उस पर हमला कर दिया।  उसने भगत सिंह की पीठ में अपने दांत गड़ा घायल कर दिया।  घायल भगत सिंह ने शोर मचा ग्रामवासियों को बुला लिया। जिससे राम खेतों की ओर भाग गया।वहीँ नगरार निवासी राजकुमार यादव पर भी हमला कर दिया। राम हाथी ने राजकुमार को सूंड से धक्का देकर गिरा दिया और रौंदने का प्रयास किया। उसने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।  

ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने का प्रयास -

बता दें की जबलपुर वनमंडल के बरगी में राम हाथी के साथी बलराम की करंट लगने से मौत हो गई थी।  कुछ शिकारियों ने हाथी दांत के लालच में करंट बिछाकर उसका शिकार किया था।  साथी हाथी की मौत के बाद राम गुस्से में बेकाबू हो गया है।  कान्हा व पेंच के डायरेक्टर मंडला वन विभाग की टीम के साथ खतरनाक हो चुके राम को ट्रेंक्युलाइज करने की कोशिश कर रहे हैं।कान्हा नेशनल पार्क के डायरेक्टर एसके सिंह और पेंच के विक्रम सिंह परिहार की अगुवाई में वन विभाग की टीम टिकरिया रेंज में पहुंच चुकी है। हाथी राम को ट्रेंक्युलाइज कर कान्हा नेशनल पार्क ले जाया जाएगा। कर्नाटका के विशेषज्ञों से भी बातचीत चल रही है।

Tags:    

Similar News